Patna:-विश्व एड्स दिवस पर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.पटना में जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए.तेजस्वी यादव ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया.

AIDS DAY पर आयोजित जागरूकता रैली में DY.CM तेजस्वी ने की मार्मिक अपील..

इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि आज जागरूकता का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि इस बीमारी को लेकर जागरूकता आये और आमलोग भी इसके बारे बिना किसी हिचक के जानकारी ले सकें।इस बीमारी से शर्माने या डरने की जरूरत नही है..स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई केंद्र पर जांच की व्यवस्था की गई है जहां जाकर कोई भी जांच करवा सकते हैं.

AIDS DAY पर आयोजित जागरूकता रैली में DY.CM तेजस्वी ने की मार्मिक अपील..

वहीं आमलोगों से कहा कि एड्स पीड़ित से घृणा करने की जरूरत है. कुछ लोग पीड़ित को देखकर दूर भागते है...यह ठीक नही है।यह बीमारी साथ खाने या छूने से नहीं होती है.वहीं इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हमेसा खुद का ध्यान रखने की जरूरत है।स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ द्वारा भी समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।आज इसको लेकर पत्रिका का लोकापर्ण भी किया गया है। बिहार में अभी एड्स के मरीज की संख्या अन्य राज्यो की तुलना में कम है.यह हमलोगों के लिए संतोष का विषय है,पर इसको लेकर हम सभी को लगातार सतर्क रहने की जरूरत है.

AIDS DAY पर आयोजित जागरूकता रैली में DY.CM तेजस्वी ने की मार्मिक अपील..

AIDS DAY पर आयोजित जागरूकता रैली में DY.CM तेजस्वी ने की मार्मिक अपील..