रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जेएससीए स्टेडियम में27जनवरी कोT-20क्रिकेट मैच होना है. क्रिकेट मैच को लेकर आज न्यूजीलैंड की टीम ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया. वहीं भारत की टीम अभी फिलहाल अभ्यास कर रही है.

मैदान पर अभ्यास करने से पूर्व क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की टीम मजबूत है और इसे हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. वैसे भारतीय क्रिकेट टीम अभी फिलहाल जमकर अभ्यास कर रही है. ताकि कल के होने वालेT-20मैच में भारत बेहतर प्रदर्शन कर सके.

हार्दिक पांड्या ने कहा कि नए बॉल से फायदा मिलता है.स्ट्रैटेजी डिस्क्लोज नहीं होतीहैलेकिन कोशिश यही रहेगा की टीम अच्छा खेले.

आपकोबता दें कि इस बार हार्दिक पांड्या महेंद्र सिंह धोनी से भी मिले हैं और उन्होंने कहा है कि माही भाई से मिलने का मौका अच्छा लगता है. हेक्टिक टूर रहता है मिलते हैं तो क्रिकेट से दूर रहते हैं.दोनों टीम की हमेशा कोशिश जीतने की रहती है.