स्वतंत्रता दिवस पर जेल पहुंचे DM : पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदश, पुलिस कप्तान भी रहे मौजूद

Edited By:  |
Reported By:
SWATANTRATA DIWAS PAR JAIL PAHUCHE DM SWATANTRATA DIWAS PAR JAIL PAHUCHE DM

NAWADA : खबर है नवादा जिले से जहां 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DM आशुतोष कुमार वर्मा और SP अम्बरिस राहुल ने मंडल कारा पहुंच कर जेल अधीक्षक अजीत कुमार के साथ मंडल कारा परिसर में पौधा रोपण किया। साथ ही इस मौके पर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। वही पर्यावरण को बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।


इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ देश की समस्त जनता को स्वस्थ रखना आवश्यक है। इसके लिए धरती पर अधिक से अधिक पौधे को लगाकर मानव जीवन को होने वाले खतरे से बचाया जा सकता है। एक पेड़ कई पुत्रों के समान होता है और एक वृक्ष का फल 10 पुत्र के समान होता है। पुराणों में भी वृक्ष के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया है।

उन्होंने कहां की वृक्ष से ही मानव जीवन के समस्त समस्याओं का समाधान निर्भर है। जीवन से मरण तक वृक्ष ही मानव के काम आते हैं। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उसके संरक्षण करने में अपनी भागीदारी जिम्मेदारी पूर्वक निभानी है। जब देश का युवा पीढ़ी स्वस्थ होगा तभी देश को समस्त खतरों से बचा जा सकेगा। पौधा रोपण कर डीएम, एसपी ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । DM,SP ने जेल परिसर में अपने कर कमलों से कई पौधे का रोपण।किया इस अवसर पर अधिकारियों और कैदियों के द्वारा 500 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।


Copy