PATNA- आज साल का सबसे आखरी सूर्य ग्रहण है। पटना सहित देशभर में गंगा नदी के किनारे बने घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान करने के लिए उमड़ रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार में भी आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण मंदिर के दरवाजे बंद दिखे और हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं को स्नान करते देखा गया।

ताजा अपडेट के अनुसार दिवाली के अगले दिन ही इस साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। पंडितों की मानें तो भारत में सूर्य ग्रहण का समय 2:29 से आरंभ होगा शाम 6:32 तक रहेगा। आसान भाषा में कहा जाए तो साल का अंतिम सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 3 मिनट है।

जानकारों की मानें तो सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ने वाली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखी जा सकती है। भारत में सूर्य ग्रहण को बेंगलुरु, नई दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा और कोलकाता में देखा जा सकेगा। पूर्वोत्तर राज्य के मेघालय और असम में इस ग्रहण को लोग नहीं देख पाएंगे।

पंडितों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को भोजन नहीं करना चाहिए। दान पुण्य करना चाहिए।