Desk:-पुर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और कन्हैया कुमार को सी.डब्लु सी का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है.कटिहार में तारिक अनवर के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई और तारिक अनवर को बधाई दी है.बधाई देनें वालों में पुर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, सुनीता देवी,जिलाध्यक्ष सुनिल यादव,अनुमंडल संयोजक संजय कुमार सिंह,कंचन दास, पुर्व अध्यक्ष दिलीप विश्वास,मुख्य प्रवक्ता शंकर सिंह, प्रवक्ता पंकज नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह,प्रदेश डेलिगेट संजय सिंह,शाहनवाज खान,फिरोज अहमद कुरैशी, विश्राम सिंह, मो. हन्नान ,शम्भू शरण गुप्ता, अल्तमश दिवान,अवधेश मंडल, नविन खण्डेलिया, भुवन अग्रवाल, संतोष कुमार यादव,जय नन्दन मंडल, चन्द्र भानु गुप्ता शामिल हैं।

बताते चलें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद विधिवत संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने हेतु पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है.कांग्रेस महासचिव सह सांसद के. सी. बेनुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना में कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य ( सी. डब्लु. सी) के अहम पद पर जिले के पुर्व सांसद सह पुर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तारिक अनवर को पुन: सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस कार्यसमिति में कुल 39 अहम सदस्यों में पुर्व अध्यक्ष सोनिया गाधी,राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह ,अधीर रंजन चौधरी,अंबिका सोनी,पी. चिदम्बरम सहीत कुल 39 सदस्य नियुक्त किए गए हैं।