मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित "रावण दहन" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से "रावण दहन" कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची के अध्यक्ष श्री कुणाल अजमानी सहित श्री राजेश मेहरा, श्री सौरभ खन्ना, श्री सुनील कालरा, श्री हैप्पी फिंगर, श्री राहुल माकन, श्री राकेश गिरधर, श्री रणदीप आनंद तथा श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू सहित श्री जय प्रसाद साहू, श्री वीरेंद्र प्रसाद साहू, श्री मुनेश्वर साहू, श्री सुभाष प्रसाद साहू, श्री युवराज साहू, श्री सुमित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे