बोकारो:सेक्टर 11d इस्पात स्कूल में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ मिलकर बोकारो स्टील के एचआरडी विभाग में जमकर हंगामा किया. इस दौरान बच्चों ने एचआरडी विभाग के प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की. छात्र 11डी से 8बी विद्यालय में ट्रांसफर करने का विरोध कर रहे हैं।

बोकारो में छात्रों और अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन

छात्रों के विरोध को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों को बुलाया गया और सभी को कार्यालय से मुख्य गेट तक बाहर कर दिया गया उसके बाद आक्रोशित छात्रों ने एचआरडी बिल्डिंग के मुख्य गेट के समक्ष धरना देना शुरू कर दिया. छात्रों का कहना है कि वो 11D से 8B नहीं जाना चाहते. पिछले तीन सालों से वो इसका विरोध कर रहे हैं और आगे भी वो इसका विरोध करते रहेंगे.