सिवान में बड़ा हादसा : तेजरफ्तार स्कार्पियो ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, मची अफरा तफरी

Edited By:  |
Reported By:
siwan ne scorepio ne aadha darjan logon ko raunda siwan ne scorepio ne aadha darjan logon ko raunda

सिवान : बड़ी खबर सामने आ रही है सिवान से जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पर आधा दर्जन लोगों रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है।


मामला सराय ओपी के चाप गांव का बताया जा रहा है जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे कई लोगों को टक्कर मार दी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई है। बताया जा रहा है कि सीवान शहर के तरफ से तेज गति में जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे तीन-चार बाइक वाले को चपेट में ले लिया।


हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बनी है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर सड़क जाम कर आगजनी की है। सूचना पर पहुंची पलिस मौके लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।


Copy