PATNA- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से इलाज करा कर वापस दिल्ली लौट चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रशासन की ओर से उनको मात्र 25 अक्टूबर तक बाहर अर्थात विदेश जाने का आदेश था। ऐसी परिस्थिति में लालू दोबारा इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार लालू फिर से 10 या 11 नवंबर को सिंगापुर जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनको कोर्ट से दोबारा परमिशन लेना होगा। डॉक्टरों का कहना है कि लालू का इलाज अभी लंबा चलना है।

बताते चले कि लालू प्रसाद यादव कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।उनका दिल्ली के एम्स से भी इलाज चल रहा है।वहीं किडनी के इलाज के लिए वे सिंगापुर गए हुए हैं।वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के साथ रहकर सिंगापुर में इलाज करवा रहें हैं।मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट से 25 अक्टूबर तक देश से बाहर रहने की अनुमति मिली है।यही वजह है कि वे 25 अक्टूबर को सिंगापुर से वापस भारत लौट रहें हैं।वहीं कोर्ट से फिर से अनुमति लेकर वे सिंगापुर जा सकतें हैं।
