सिमडेगा: बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीसी अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कई जिला स्तरीय अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में बकरीद की नमाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न मस्जिदों में नमाज के समय की भी जानकारी दी गई। नमाज के वक्त विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए एसडीओ और एसडीपीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावे अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
JHARKHAND NEWS
सिमडेगा में बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

