रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्यवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई दी है.

सीएम हेमन्त सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्यवासियों को ईद-उल-फितर की दी हार्दिक बधाई

सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर सभी राज्य वासियों को ईद- उल -फितर की दिली मुबारकबाद दी है. उन्होंने कहा कि शांति,एकता,हर्ष,उल्लास व उत्साह का यह त्योहार है. सभी के जीवन में यह त्योहार सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए,यही दुआ करता हूं.

वहीं राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भी समस्त राज्यवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार हर्षोल्लास, शांति, एकता व आपसी भाईचारा का संदेश देता है. यह त्योहार सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए, यह दुआ करता हूं.