पटना : राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी दलित और अतिपिछड़ा विरोधी है। आरक्षण खत्म करना शुरू से इन लोगों का अभियान रहा है। आरक्षण समाप्त हो इसको लेकर बीजेपी वाले साजिश रच रहे हैं जिसे महागठबन्धन के लोग एक्सपोज़ करेंगे।

लालू यादव और नीतीश कुमार ने अतिपिछड़े समाज के लोगों को जुबान और हक दिलाने का काम किया है। लेकिन बीजेपी के नेता 17 अक्टूबर को दिखावा करने के लिए धरना देने जा रहे हैं। अगर बीजेपी नेताओं को हिम्मत है तो जातीय आधारित जनगणना कराकर दिखावे। पता चल जाएगा कि वे कितने हितैषी हैं हमारे।


शिवचंद्र राम ने कहा कि बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के बिहार यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बीजेपी के कितने भी बड़े नेता और खुद पीएम मोदी भी बिहार में क्यों ना कैम्प कर ले, लेकिन इस बार महागठबन्धनन 40 के चालिस लोक सभा सीट पर जीत हासिल करेगी ।