शेखपुरा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शेखपुरा से जहां गया से क्यूल जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक ही धुएं का गुब्बार उठने लगा। चलती ट्रेन में अचानक ही आग की खबर मिलते ही यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ड्राइवर ने रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह गया से क्यूल जा रही गया रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन में अचानक ही कुसुम्भा हाल्ट के पास धुंआ उठने लगा। ट्रेन की बोगी में बैठे यात्री धुएं का गुब्बार देख सहम गए। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। तभी ड्राइवर ने सवारी गाड़ी को रोक कर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और आग बुझाने में जुट गए।
धर्मेंद्र की रिपोर्ट
