चतरा : बड़ी खबर चतरा से जहां सिमरिया थाना क्षेत्र के चतरा-रांची मुख्यपथ एनएच-22 स्थित गोढ़ाई इलाके सड़क किनारे जंगल से संदिग्ध अवस्था में दादा और पोता का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सिमरिया पुलिस पहुंची. मृतकों का मोटरसाइकिल घटनास्थल से बरामद हुआ है. आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में एनएच जाम किया.
बताया जा रहा है कि दोनों को हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान लमटा निवासी सुरेश साहू और सोनू कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. घटना स्थल से मृतकों का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में एनएच जाम किया. थाना प्रभारी ने मामले की जांच होने की बात कही है. वैसे प्रथम दृष्टया वज्रपात से मौत होने की आ रही बात.
