लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां चंदवा थाना अंतर्गत सिकनी गांव में रिचुघुटा पथ पर पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.

बताया जा रहा है कि चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में रिचुघुटा पथ पर पुलिया के नीचे एक शख्स का शव बरामद किया गया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी है. मृतक की पहचान मो० वकील के रूप में हुई है. अर्धनग्न हालत में घटना स्थल में मृतक का शव मिला है. इधर सूचना के साथ ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश आरंभ कर दी है. वहीं घटना को लेकर मृतक के भतीजा ने अन्यत्र स्थान में हत्या कर उक्त स्थल पर फेंके जाने को लेकर आशंका जाहिर की है.