रांची : अलग झारखंड निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले शहीद निर्मल महतो की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजधानी रांची के जेल चौक स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया और उनको नमन किया. मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी.
निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी जिलों में चल रहा है. राज्य अलग हुए 25 वर्ष हो गए. ऐसे शहीदों का हमारे बीच में आना गर्व की बात है. उनके आदर्श उनके विचारों को लेकर आज यह राज्य आगे बढ़ रहा है. हमारे वीर शहीद निर्मल महतो जी की जब हत्या हुई थी तो वे भी एक युवा रूप में ही रहे थे. हम उनके ऊपर गर्व करते हैं. उनके विचारों को लेते हुए राज्य आज आगे बढ़ रहा है.
sss
