बिहार BJP नेता संजय जायसवाल की बढ़ाई गई सुरक्षा : केंद्र सरकार ने दी वाई कैटेगिरी की सुरक्षा
Edited By:
|
Updated :01 Oct, 2022, 01:28 PM(IST)
PATNA- बिहार भाजपा के नेता सह प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब उन्हें वाय कैटेगरी की सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई है। सीआरपीएफ को सिक्योरिटी मुहैया कराने का निर्देश दे दिया गया है। बताते चलें कि संजय जायसवाल बिहार के बेतिया से भाजपा के सांसद हैं।
बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना विवाद के दौरान बिहार के 10 से अधिक बीजेपी नेताओं को वाय कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी। जिसे आज से 20 दिन पाले वापस ले लिया गया था। अज जाके संजय जयसवाल को वाय कैटेगरी सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है।