PATNA :मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज कसा है और कहा है कि नीतीश जी को टोला मुखिया बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जी भ्रम फैलाने में माहिर हैं।


"नीतीश कुमार को टोला मुखिया बनाने की तैयारी"

मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी को टोला मुखिया बनाने की तैयारी है। एक-दो प्रदेश का छोटा-सा संयोजक बनाने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार ने NDA का साथ छोड़ा था लेकिन उन्हें तो 4 गांव का नेता बनाने की तैयारी हो रही है।


जातीय गणना पर सम्राट चौधरी की दो टूक

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने जातीय गणना के मुद्दे पर दो टूक अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रम फैलाने में माहिर हैं। जातीय गणना को लेकर बिहार बीजेपी ने पूर्ण रूप से समर्थन किया था। हमने नीतीश कुमार पर आंख मूंदकर भरोसा किया था।

इसके साथ ही तेजप्रताप यादव के वायरल वीडियो के मुद्दे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि थोड़ा-सा भी जिसके अंदर सम्मान है, वह आरजेडी के साथ नहीं रहना चाहेगा।