Samastipur:-आपराधिक घटनाओं से नाराज समस्तीपुर जिले में भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए ऑनस्पॉट फैसला कर दिया है.यानी एक चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार मॉब लीचिंग की घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहविव की है.यहां घर के दरबाजे से बैल चोरी कर ले जा रहे चार की संख्या में आए चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.इसमें से तीन चोर किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा,पर एक चोर भीड़ के हत्थे चढ गया और भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला.इस मॉब लीचिंग का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
