समस्तीपुर में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : विद्यापतिनगर के BSO राजेश कुमार भगत को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
Edited By:
|
Updated :24 Feb, 2026, 01:51 PM(IST)
समस्तीपुर : बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने विद्यापतिनगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई दलसिंहसराय स्थित निजी आवास पर हुई है.
बताया जा रहा है कि डीलर राम इकबाल सिंह द्वारा निगरानी से इसकी शिकायत की गई थी. डीलर राम इकबाल ने बताया कि पिछले 3 सालों से लगातार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हम पर पैसे को लेकर दबाव बन रहे थे. एडिशनल के नाम पर 31 हजार रुपए की डिमांड की थी. इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है.





