PATNA- समस्तीपुर में गैस एजेंसी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, मोरबा का रहने वाला था अरविंद राय :अभी अभी बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों गैस एजेंसी में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या कर दी है।

ताजा अपडेट के अनुसार गैस एजेंसी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारी है। मृतक की पहचान मोरबा के मोहनपुर निवासी नरेश राय के पुत्र अरविंद राय के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी की है।