पटना : बिहार के सहरसा जिले में पत्रकार के साथ सहरसा सदर अस्पताल के डॉक्टर एसके आजाद और उनके गुंडों के द्वारा किए गए मारपीट मामले को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ बिहार और युवा पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात किया और दोषी डॉक्टर पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इस मामले पर अब तक हुई कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन को तलब किया और बहुत जल्द इस मामले में दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई किए जाने को लेकर आश्वासन भी दिया.
स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने निशांत कुमार से कहा कि जिस तरीके से सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर एस के आजाद का वर्चस्व और खौफ है, इससे जनता के साथ-साथ पत्रकारों में भी आक्रोश है. डॉक्टर के द्वारा जिस वक्त पत्रकार के साथ मारपीट किया जा रहा था, उसी वक्त अस्पताल के एक कमरे में सिगरेट और शराब की वीडियो भी वायरल हुई थी. इससे यह साबित होता है कि डॉक्टर कहीं शराब के नशे में तो नहीं थे. इससे पहले भी सहरसा में डॉक्टर एस के आजाद के द्वारा इलाज में लापरवाही को लेकर मौत हुई थी और उस मामले में भी धरना प्रदर्शन से लेकर कैंडल मार्च तक हुआ था लेकिन कार्रवाई क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं इसकी भी जांच की जाए. साथ ही अविलंब डॉक्टर एस के आजाद के सभी गतिविधियों की जांच कर उन्हें सहरसा जिले से हटाया जाए. क्योंकि उन पर यह आरोप है कि वह निजी अस्पताल भी चलाते हैं और अस्पताल के मरीजों को प्रलोभन देकर अपने निजी अस्पताल में भेज कर पैसा कमाते हैं. उनके इस रवैया से वहां के आम जनता में भी काफी आक्रोश है और पत्रकार पर हमले के बाद कभी भी पब्लिक का मूवमेंट उन पर टूट सकता है जिससे सरकार और विभाग दोनों की छवि खराब होगी.
वहीं उनके साथ दिख रही हॉस्पिटल मैनेजर शिल्पी कुमारी जिन पर 2019 में शैक्षणिक योग्यता को लेकर आरोप लगे थे. वह कैसे सहरसा अस्पताल में मैनेजर के पद पर काबिज है, इसकी भी जांच किया जाए.
पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अविलंब उच्च पदाधिकारी से इस मामले में हुई अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है और बहुत जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात के दौरान बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, संजय कुमार उर्फ गोलू, युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार के साथ साथ नीरज उपाध्याय,शुभेंदु रमन, पंकज कुमार, कृपा शंकर , शिव कुमार अविनाश कुमार सिंह, सचिन तिवारी, अक्षय किशोर, ओम प्रकाश भी मौजूद थे. इसके अलावे कई मीडिया हाउस के सदस्य भी उपस्थित रहे.
