PATNA : RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागत आज बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर बिहार में हाईअलर्ट है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। मोहन भागवत बिहार में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रहेंगे।



बिहार दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत

जानकारी के मुताबिक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कुप्पा घाट आश्रम में करीब 6 घंटे तक साधु-संतों के साथ रहेंगे। आचार्य श्रीहरिनंदन बाबा से मिलने के लिए भी आश्रम जाएंगे। फिल्म महर्षि मेंहीं एक विचार का लुकआउट भी जारी करेंगे। इसके बाद वे 23 दिसंबर को पटना से रवाना हो जाएंगे।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अलर्ट जारी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

दौरे को लेकर अलर्ट जारी

फिलहाल मोहन भागवत के दौरे को लेकर विशेष शाखा ने पटना और भागलपुर के डीएम और एसएसपी को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। DIG ने पत्र जारी कर कहा है कि मोहन भागवत को भाकपा (माओवादी), विभिन्न आतंकी संगठनों और ISI से खतरा बना हुआ है लिहाजा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


डीआईजी ने लिखा पत्र

डीआईजी के पत्र में कहा गया है कि मोहन भागवत को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। साथ ही उन्हें CISF की विशेष सुरक्षा मिली है। साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है कि मोहन भागवत के दौरे के दौरान आरओपी, रूट लाइनिंग, सघन गश्ती और यातायात की समुचित व्यवस्था करायी जाए। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।