रांची: RPF ने रांची रेलवे स्टेशन से 2 नाबालिगों को बचाया है. आरपीएफ रांची की मेरी सहेली टीम और नन्हें फरिस्ते टीम आज स्टेशन राउंड चेकिंग पर थी. इसी दौरान टीम ने देखा कि दो नाबालिग रांची स्टेशन पर बिना किसी सामान के घूम रहे हैं. उनसे पूछने पर दोनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

दोनों नाबालिग हजारीबाग के रहने वाले हैं. दोनों ने अपने परिजनों का मोबाइल नंबर दिया. टीम ने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो यह पता चला कि दोनों नाबालिग चचेरे भाई हैं. और 28 नवंबर को घर से भाग गए थे. इस संबंध में हजारीबाग में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज है. दोनों नाबालिगों को रांची सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया.