रोहतास DEO ने इंटर परीक्षार्थियों से किया अपील : कहा-परीक्षा छूटने पर रखें धैर्य, उक्त विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा में हो सकते शामिल

Edited By:  |
rohtas deo ne inter pariksharthiyon se kiya apeal rohtas deo ne inter pariksharthiyon se kiya apeal

रोहतास : बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरु हो गई है. रोहतास जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं डीईओ मदन राय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.

इंटरमीडिएट परीक्षा के संबंध में रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिला में 69 परीक्षा केंद्रों पर करीब 47 हजार परीक्षार्थी की परेशानी नहीं हो, इसके लिए डीएम के निर्देश पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम पाली 9.30 से 12:45 तक जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5:15 तक सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है.

परीक्षार्थियों से उन्होंने अपील किया है कि परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे ताकि परीक्षा में शामिल हो सके.

डीईओ मदन कुमार राय ने बताया कि परीक्षा छूटने पर परीक्षार्थी धैर्य रखें. आगामी अप्रैल माह में सप्लीमेंट्री परीक्षा में उक्त विषय में शामिल हो सकते हैं.

रोहतास जिला में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था को लेकर रोहतास के डीएम उदिता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी निरीक्षण भी किया.

वहीं रोहतास जिला के डेहरी बिक्रमगंज सासाराम आदि कई जगहों पर सड़क जाम होने से कई परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षार्थी नहीं पहुंच सके जो परीक्षा से वंचित रहे. इस दौरान कई जगहों पर परीक्षार्थियों ने हो हल्ला भी किया. रोहतास जिला में इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त जारी है.