Hindi News / पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस की रील वायरल होते ही पुलिस...

रील बनाने का टशन महिला को पड़ा भारी! : पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस की रील वायरल होते ही पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
Reported By:
reel banane ka tashan mahila ko pada bhari! reel banane ka tashan mahila ko pada bhari!

दरभंगा : सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाह में बनाई गई एक रील अब महिला के लिए मुसीबत बन गई. दरअसल दरभंगा के घनश्यामपुर में महिला ने भोजपुरी गाने पर ओरिजनल पिस्टल हाथ में लेकर डांस करते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और महिला को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कराने के बाद महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी लाखो देवी के रूप में की. थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई.

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है.

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद पिस्टल कहां से आई और इसका इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया गया. इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.