जमीन मामले में बुरे फंसे आरसीपी सिंह : उपेंद्र कुशवाहा बोले जांच होनी चाहिए

Edited By:  |
rcp singh bure fansey rcp singh bure fansey

PATNA-जमीन मामले में आरसीपी सिंह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अब जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उनपर हमला बोला है। ताजा अपडेट के अनुसार जनता दल यू के द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अकूत संपत्ति मामले में जवाब मांगे जाने पर जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें आ रही है वह बहुत ही गंभीर है।

इस पर रामचंद्र प्रसाद सिंह का जवाब आने के बाद पार्टी आगे कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मामला मीडिया में आई है तो विभिन्न एजेंसियों के इस पर नजर जरूर होगी। वह अपने स्तर से जांच के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। मंत्री पद पर रहते हुए अगर इस तरह की अकूत संपत्ति की जानकारी पार्टी को कहीं से मिली है तो इस पर उनको जवाब देना होगा। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि उनके जवाब के बाद अगर जरूरत पड़ी तो जांच कराई जाएगी।


Copy