Hindi News / ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन,बीजेपी ने किया सम्मानित

रांची के पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीता गोल्ड : ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन,बीजेपी ने किया सम्मानित

Edited By:  |
ranchi k prithvi dev bhattacharya ne jita gold ranchi k prithvi dev bhattacharya ne jita gold

रांची:युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. पृथ्वी देव भट्टाचार्य शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में देशभर में परचम लहराया है. वहीं, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रदेश अध्यक्ष ने हर मुकाम पर सफलता हासिल करने के लिए हौसला बढ़ाया.


झारखंड खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड हमेशा से खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. पहले जहां युवा क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल जैसी खेल में दिलचस्पी दिखा रहे थे. वहीं, अब जिम्नास्ट जैसे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है. उन्होंने पृथ्वी देव भट्टाचार्य के उज्जवल भविष्य की कामना की.

पृथ्वी की सफलता परखेल जगत में खुशी की लहर

पृथ्वी देव भट्टाचार्य मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा स्थित कांजीडीह के निवासी हैं,लेकिन वर्तमान में वह रांची में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है.


कोच विकास कुमार गोप को दिया सफलता का श्रेय

पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोटिल थे,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गोल्ड जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. वहीं, इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी.

नेताओं ने दी बधाई

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, नेता प्रतिपक्ष के आप्त सचिव राजेन्द्र तिवारी ने भी युवा जिम्नास्ट को बधाईयां दी.