राबड़ी आवास पहुंचे रामा सिंह : मुन्ना शुक्ला के साथ-साथ इन्हें भी मिलेगा टिकट!, जानिए रामा सिंह कहां से ठोकेंगे ताल!

Edited By:  |
 Rama Singh reached Rabri residence  Rama Singh reached Rabri residence

PATNA : बिहार में बाहुबली नेताओं को सियासी खाद-पानी मिलने लगा है। इसी क्रम में बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के बाद अब रामा सिंह राबड़ी आवास पहुंचे हैं और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह को आरजेडी का टिकट मिल सकता है। उनके शिवहर से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर हैं। इसके साथ मुन्ना शुक्ला भी राबड़ी आवास पहुंचे हैं, जहां उन्हें वैशाली लोकसभा सीट से आरजेडी का सिंबल मिल सकता है।

राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह एक ऐसा बाहुबली नेता, जो पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं। एक जमाने में ये कभी रामविलास पासवान के प्रिय हुआ करते थे। रामा सिंह का नाम 90 के दशक में तेजी से उभरा। तब उनकी दोस्ती बाहुबली अशोक सम्राट से थी। रामा सिंह का नाम कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

2001 का जयचंद्र अपहरण केस हो या फिर चंद्रमा सिंह मर्डर केस या फिर जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर केस रामा सिंह जरायम की दुनिया में बिहार ही नहीं बिहार के बाहर भी चर्चा में रहे।

गौरतलब है कि थोड़ी देर पहले बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला भी राबड़ी आवास पहुंचे। इस मौके पर राबड़ी आवास के बाहर मुन्ना शुक्ला ने कहा कि वे अपने नेता लालू प्रसाद का आशीर्वाद लेने आए हैं। टिकट लेने आएं हैं और टिकट लेंगे। वे वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए मुन्ना शुक्ला ने कहा कि वैशाली लोकसभा सीट पर कोई भी हमें टक्कर में नज़र में नहीं आ रहा है।

(पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट)


Copy