राज्य के सभी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान जारी : बीजेपी ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करने को लेकर शुरू किया अभियान
रांची : झारखण्ड सरकार से पेट्रोल, डीजल पर VAT घटाने को लेकर बीजेपी राज्य भर के सभी पेट्रोल पंप पर आज हस्ताक्षर अभियान चला रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाते हुए दामो में 5 रु एवं 10 रुपए की कमी की है।
उसी तर्ज पर झारखंड राज्य में भी VAT कम कर जनता को पेट्रोल और डीजल पर राहत देने के लिए बीजेपी ने यह अभियान चलाया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तर्ज पर एनडीए शासित सभी राज्यों एवं गैर भाजपा शासित कई राज्यों ने भी VAT घटाकर जनता को राहत दे दी है। वहीँ झारखंड सरकार ने अब तक VAT दर में कोई कमी नही की है।
जनता को राहत दिलाने के लिए भाजपा कार्यसमिति ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सभी पेट्रोल पम्पो पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन हस्ताक्षर अभियान चला रही है ताकि सरकार इस दिशा में पहल कर जनता को राहत देने का काम करें। राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बीजेपी नेताओं ने आज हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से मधुपुर के सभी प्रेट्रोल पंप पर भाजपाइयो द्वारा हस्ताक्ष२ अfभयान चलाया गया.! इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा र्कानराम पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।





