PATNA :बिहार में वीसी नियुक्ति मामले को लेकर राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच जारी तकरार पर बिहार सरकार में मंत्री शमीम अहमद का बड़ा बयान सामने आया है। विधि मंत्री शमीम अहमद ने कहा है कि विकास के मुद्दे पर ईगो को साइड में रखकर काम करने की जरूरत है।



"बिहार का विकास बेहद अहम"

कशिश न्यूज़ से बात करते हुए नीतीश सरकार में विधि मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि बिहार का विकास अहम है और किसी तरह की कोई तकरार नहीं होनी चाहिए। ईगो छोड़कर सभी को काम करने की जरूरत है।


शराब माफियाओं पर कसी जा रही नकेल

वहीं, बिहार में लंबित मुकदमे और शराबबंदी के बाद बढ़े मामलों को लेकर विधि विभाग का क्या एक्शन प्लान है, इस पर बोलते हुए विधि मंत्री ने कहा कि विभाग इस मामले को लेकर तत्पर है। जितने भी केस के मामले हैं, वो उच्च न्यायालय के अधीन होते हैं। जहां भी न्यायालय को लगता है कि कोर्ट बढ़ाना है तो जैसा भी प्रस्ताव आता है तो बिहार सरकार निर्माण कराती है और फिर हाईकोर्ट अपने स्तर से जज की बहाली करती है।

इसके साथ ही शराब माफियाओं को लेकर उन्होंने बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। हालांकि, बॉर्डर इलाके में तस्करी हो रही है। सरकार उनलोगों की पहचान कर रही है।