Desk: दिल्ली में लालू यादव से राहुल गांधी ने मुलाकात की। सांसद मीसा भारती के आवास पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।


माना जा रहा है कि I.N.D.I.A के संयोजक बनाए जाने ,बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई है। मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की बैठक से पहले दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात खास माना जा रहा है।


राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे.

