सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज राजधानी रांची में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला…गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड के तत्वावधान में गुरुनानक स्कूल परिसर में विशेष दीवान सजाया गया…सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सहज पाठ की समाप्ति हुई…जिसके बाद विशेष दीवान में संगत ने गुरु महाराज के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया…इस दौरान चंडीगढ़ से पहुंचे भाई बलविंदर सिंह रंगीला ने शबद कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया,जबकि दिल्ली से आए भाई हरजीत सिंह ने कथा वाचन कर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश दिया…प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुनानक स्कूल परिसर में लंगर की भी विशेष व्यवस्था की गई…दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लंगर सेवा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

वहीं इस पावन अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह और रांची की मेयर रोशनी खलखो भी गुरुनानक स्कूल पहुंचे और गुरु महाराज के दरबार में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमारे जीवन में उतनी ही प्रासंगिक हैं…उन्होंने राज्यवासियों को गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया