बोधगया : बिहार के बोधगया स्थित स्लीपिंग बुद्धा मंदिर परिसर में कठिन चीवरदान समारोह एवं विश्व शांति के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर थाईलैंड, कनाडा, म्यांमार (बर्मा), बांग्लादेश, वियतनाम, कंबोडिया सहित कई देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार के अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. संजय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

बोधगया में विश्व शांति की कामना के साथ कठिन चीवरदान समारोह, कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लिया हिस्सा

इस दौरान विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी देशों के बीच आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की कामना की गई. विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस धार्मिक आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया.

बोधगया में विश्व शांति की कामना के साथ कठिन चीवरदान समारोह, कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लिया हिस्सा

आपको बता दें कि बौद्ध परंपरा में वर्षावास का विशेष महत्व है. वर्षा ऋतु के दौरान तीन महीने तक बौद्ध भिक्षु एक स्थान पर रहकर ध्यान, साधना और धार्मिक अनुशासन का पालन करते हैं. वर्षावास की समाप्ति के बाद भिक्षुओं को कठिन चीवर यानी पवित्र वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. यह बौद्ध धर्म की प्राचीन परंपरा है.

बोधगया में विश्व शांति की कामना के साथ कठिन चीवरदान समारोह, कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लिया हिस्सा

बोधगया में इस परंपरा के तहत सबसे पहले बीटीएमसी की ओर से कठिन चीवरदान समारोह आयोजित किया जाता है. इसके बाद विभिन्न देशों की बौद्ध मोनास्ट्री में भी यह धार्मिक आयोजन संपन्न होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन कठिन चीवरदान समारोह की परंपरा का अंतिम आयोजन होता है.

इस आयोजन के माध्यम से बौद्ध धर्म की परंपराओं, आध्यात्मिक साधना और विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाया गया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट --