PATNA- भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के अधिकांश नेताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के एक जनसभा कार्यक्रम में राष्ट्रगीत का अपमान हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मंच संचालन कर रहे कार्यकर्ता से राष्ट्रगीत चलाने की अपील करते हैं और सम्मान में सावधान मुद्रा में खड़े हो जाते हैं। इसी बीच गाना प्ले होता है। लेकिन राष्ट्रगीत के बदले कोई और ही गाना बजने लगता है। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि यह एक नेपाली गीत थ।
इधर दूसरी ओर महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई और तरीका नहीं बचा है। अब हमारे पास एक मात्र विकल्प है कि सड़क पर उतर कर लोगों से सीधा संवाद किया जाय। देश में हिटलर शाही शासन है और किसानों के मुद्दे को जानबुझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।
आज का युवा नौकरी को लेकर परेशान है तो घर परिवार चलाने वाले लोग आए दिन गैस सेलेंडर की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से तंग आ चुके हैं।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

