गढ़वा:बड़ी खबर गढ़वा से जहांसदर थाना क्षेत्र के अन्नराज घाटी में अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से वैन पर सवार15मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने108एम्बुलेंस से सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में 2 की हालत गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मजदूर चिनियां थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव से मजदूरी करने गढ़वा आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घाटी के पास पिकअप वैन पलट गई जिससे ये हादसा हो गया. सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि14से15लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल में आये हुए हैं सभी का इलाज चल रहा है.
