PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच कई सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है।
नीतीश और लालू की लगातार हो रही मुलाकात
गौरतलब है कि गुरुवार को ही लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई थी, जब नीतीश कुमार के बारे में काफी चर्चा है कि वह एकबार फिर से पाला बदल सकते हैं।
नीतीश कुमार अक्सर राबड़ी आवास जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात करते रहे हैं। हफ्ते भर पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास गए थे, जहां उन्होंने सीएम से मुलाकात हुई थी।

