मोतिहारी: बिहार में पहली बार वायु सेना की एरोबेटिक टीम 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एयर शो का आयोजन करेगी. जिसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं,एरोबेटिक टीम सूर्य किरण की उत्कृष्ट और पेशेवर मानकों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ते हुए 9 लाल और सफेद और एक एमके 132 विमान के साथ प्रदर्शन करेगी, जिसकीं तैयारी जोरों पर चल रही है.

एयर शो को लेकरजिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि वायु सेवा के एरोबेटिक टीम द्वारा एयर शो का आयोजन किया जाएगा. नई पीढ़ी और स्कूली छात्रों को वायु सेवा के जवानों द्वारा एरोबेटिक शो के माध्यम से नई जानकारी देने के साथ-साथ आकाश में एरोबिटिक शो होगा. स्कूल कॉलेज के बच्चों को विशेष तौर पर इस शो को देखने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे. वहीं,कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से चल रही है.