KATIHAR :इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाते हुए प्रमुख पति की गोली मारकर हत्या कर दी है। बेलगाम बदमाशों की इस करतूत के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।


बेखौफ अपराधियों ने कटिहार में फलका प्रखंड के प्रमुख पति कंचन मंडल की गोली मारकर हत्या की है। इस घटना में स्टाफ को भी गोली लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।