नवादा : इन दिनों नवादा जिले में एक प्रिंसिपल का नशे में धुत्त होकर बार बालाओं संग डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, बार बालाओं पर नोटों की गड्डीयां भी उड़ाते नजर आ रहे हैं।
पूरा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं का प्रोग्राम रखा गया था। माहौल गुलजार होते ही बार बालाओ संग रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील कुमार ने भी खूब डांस किया। शराब के नशे में प्रिंसिपल ने नोटों की कई गड्डीयां भी उड़ाई हैं।
फिर क्या था इस घटना का वीडियो शादी समारोह में मौजूद किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल हो गया। बताया जाता है कि सीतामढी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में बारात आयी थी ।
वहीँ इस मामले में स्थानीय प्रशासन अभी तक चुप्पी लगाए बैठा है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री नीतीश शराब मामले में लेकर गंभीर हैं। इसके बावजूद पुलिस के द्वारा इस मामले पर अभी तक संज्ञान तक नहीं लिया है।

