तैयारी शुरु : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा तय,जानें क्या है कार्यक्रम..

Edited By:  |
Reported By:
President Draupadi Murmu's visit to Ranchi decided, know what is the program President Draupadi Murmu's visit to Ranchi decided, know what is the program

RANCHI-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को झारखंड दौरे पर आ रही है. वह रांची स्थित सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.


मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची पहुंचेंगी.इसके बाद वह काके प्रखंड अंतर्गत चेरी मनातू स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी. समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे लौट जाएंगी.



राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है .राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा झारखंड दौरा होगा.इससे पूर्व में वर्ष 2022 में रांची व बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गई थी...... इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन तथा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में आई भाग लेने आयी थी।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य सरकार और विवि प्रशासन द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है।



Copy