प्रशांत किशोर बोले— लोगों की स्थिति बहुत खराब है : नेता चुनाव में आते हैं और ठग कर चले जाते हैं

Edited By:  |
prashant kishore said, neta chunav mey aatey hain aur thag kar chal jatey hain prashant kishore said, neta chunav mey aatey hain aur thag kar chal jatey hain

PATNA :जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के बरियरवा पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों की ज़मीनी हक़ीक़त बहुत बुरी है। कमाने का साधन नहीं है। रहने को घर और सोने को खाट तक नहीं है। नेताओं को लग रहा है की बहुत विकास हो गया। नेता चुनाव में आते हैं, ठग के चले जाते हैं। हमें उनसे अपने वोट का हिसाब लेना होगा, तभी विकास होगा।

जन सुराज पदयात्रा के 26वें दिन प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ मझौवा कैंप से निकल कर लौरिया प्रखंड के बगही पहुंचेंगे। जन सुराज पदयात्रा आज 6 पंचायतों के 14 गांवों से गुजरेगी। पदयात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग के लोग ख़ास कर महिलायें बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं।

पंजाब के किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए दिल्ली को घेर लिया, बिहार के किसानों को भी अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा- प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान बगहा के भठहिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि पंजाब के किसानों ने अपने फसल को सही मूल्य के लिए डेढ़ साल तक लड़ाई लड़ी। वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने 10 साल पहले मंडी की व्यवस्था ख़त्म कर दी। इसी वजह से हमारे किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। हमें अपने अधिकार की चिंता खुद करनी होगी। जैसे लालू और नीतीश ने ठगा आगे भी कोई ठग कर चला जाएगा।


Copy