कांग्रेस पर PM मोदी का तंज, चुनावी रैली में कहा : जनता परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति से तंग है

Edited By:  |
pm modi himachal pradesh election rally pm modi himachal pradesh election rally

HIMACHAL PRADESH : पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश के चंबी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित देश भर के सभी राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा सरकार को दोबारा मौका देने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए काम करना जानती है। हमारे दल में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्तमान समय में कई राजनीतिक दल सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों का काम सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करना है। यही कारण है कि केंद्र सरकार से लेकर देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार पर लोग अधिक विश्वास करतें हैं। जैसे-जैसे लोगों को अनुभव होता है, जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ता जाता है। हरेक चुनाव में बार-बार जनता का आशीर्वाद बीजेपी को मिलता रहता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस और उनके शासन वाली सरकार से तंग आ चुकी है। लोगों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा है। यही कारण है कि एक बार जिस राज्य से कांग्रेस की सरकार जाती है वहां दुबारा आने का नाम नहीं लेती। आप लोगों को याद होगा कि तमिलनाडु में 60 साल पहले कांग्रेस का शासन था। जनता ने तंग आकर विरोध में वोट किया और आजतक दुबारा वापस सत्ता में लौटने का मौका नहीं दिया।

रैली में लोगों से पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK


Copy