Hindi News / उदित नारायण की सुरीली आवाज ने आम्रपाली की धरती पर बांधा समां, वैशाली...

पिता-पुत्र की जोड़ी ने मचाया धमाल : उदित नारायण की सुरीली आवाज ने आम्रपाली की धरती पर बांधा समां, वैशाली महोत्सव में झूमे लोग

Edited By:  |
pita-putra ki jodi ne machaya dhamal pita-putra ki jodi ne machaya dhamal

वैशाली : बिहार के वैशाली में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और बिहार के लाल उदित नारायण की सुरीली आवाज ने एक बार लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वैशाली महोत्सव के उद्घाटन समारोह के बाद पहली बार उदित नारायण का लाइव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और भीड़ को देख कर बॉलीवुड सिंगर भी काफी उत्साहित नजर आए.

समारोह में उदित नारायण ने एक से बढ़ कर एक फिल्मी गाने गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. अपने पूरे परिवार के साथ वैशाली महोत्सव में पहुंचे उदित नारायण और उनके बेटे आदित्य नारायण की जगुलबन्दी ऐसी हुई कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए. वहीं उदित नारायण की पत्नी दीपा झा ने भी अपने पति के साथ प्रस्तुति देकर महोत्सव को यादगार बना दिया.

उदित नारायण ने अपने द्वारा गाये हिन्दी गानों के साथ साथ भोजपुरी गाना भी गाया जिसे सुनकर लोग काफी पुलकित हो गए. बता दें कि मंगलवार से तीन दिनों तक चलने वाले वैशाली महोत्सव का आगाज हुआ है जिसकी शुरुआत स्थानीय कलाकारों ने चैता गीत गाकर किया जिसके बाद देर रात तक उदित नारायण ने परफॉर्म किया और दर्शक भी अंत तक डटे रहे.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--