PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रोफेसर पवन कुमार झा पूर्णिया विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। जी हां, आज से ही वे कुलपति का प्रभार संभालेंगे। फिलहाल इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गयी है।
विदित है कि प्रोफेसर पवन कुमार झा अभी पूर्णिया यूनिवर्सिटी में ही प्रो वीसी हैं लेकिन आज से ही वे कुलपति का प्रभार संभालेंगे। आज राजनाथ यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जो पूर्णिया यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। उनकी जगह अब पवन कुमार झा पूर्णिया यूनिवर्सिटी के कुलपति बनाए गये हैं।
