पति, पत्नी और भाभी ... : प्यार में पागल शख्स ने रची साजिश, नाजायज संबंध का खौफनाक नतीजा

Edited By:  |
Reported By:
patni patni aur bhabhi patni patni aur bhabhi

सीतामढ़ी : नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर महिला की जान चली गई। महिला का पति ही उसकी जिंदगी का काल बन गया। दरअसल भाभी से पति की नाजायज रिश्ते का विरोध लगातार पत्नी कर रही थी। जिसे लेकर ऑस्कर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी और फिर वही हुआ जिसका डर था। भाभी के प्यार में पागल सनकी पति ने वारदात को अंजाम दे दिया।

मामला सीतामढ़ी के सुरसंड थाना इलाके का है जहां मलाही पंचायत के वीरपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। विवाहिता की मौत की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार का नाजायज संबंध उसके अपनी ही भाभी पूजा कुमारी उर्फ भारती कुमारी के साथ कई वर्षों से चल रहा था। जिसे लेकर अक्सर दोनों पति पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। मृतिका मेघा कुमारी ने हत्या की घटना से 2 घंटे पूर्व अपने पिता भुनेश्वर राउत जो पड़ोसी देश नेपाल में रहते हैं उन्हें पूरी घटना की जानकारी फोन के द्वारा दे दी। जानकारी मिलते ही उसके पिता ने उक्त गांव में पहुंच जब तक मेघा कुमारी की हत्या कर दी गई थी।

बेटी की लाश देखते ही पिता के होश उड़ गए। उन्होंने खुद को संभालते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक रामलगन यादव व अवर निरीक्षक नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची हालांकि तब तक मृतका के परिजन ससुराल वाले भाग निकले थे। जानकारी मिल रही है कि मृतका मेघा कुमारी नेपाल बोर्ड से इंटर पास बताई जा रही है। वह अपने पीछे 2 पुत्र छोड़ गई है। मृतका के पिता ने दामाद सहित कई लोगों को नामजद बनाते हुए मामला दर्ज करा दिया है।


Copy