पटना में कांग्रेस का हल्ला बोल : महंगाई के खिलाफ निकाला राजभवन मार्च, प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

Edited By:  |
patna me congress ka halla bol patna me congress ka halla bol

पटना : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। वहीँ राजभवन पहुंचने के पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला गया। इस दौरान मदन मोहन झा ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। खाने-पीने की वस्तु पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। लोग परेशान हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की नीति से जो परेशानी हो रही है इस पर केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखा है।

उनका आरोप है कि केंद्र सरकार पुलिस और सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में मदन मोहन झा के कहने पर कार्यकर्ता थोड़ा शांत हुए और फिर पुलिस मदन मोहन झा को थाने ले गई। इसी बीच हंगामा कर रहे दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।


Copy