पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि अटल पथ पर दो तेज रफ़्तार गाड़ियां आपस में ही भिड़ गई। घटना इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह से बाधित हो गया है। दोनों ही गाड़ियों को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया है।
अपडेट जारी

