PATNA- पटना के गांधी मैदान में लगभग 2 साल के बाद ऐतिहासिक पुस्तक मेला का आयोजन होने जा रहा है। सीआरडी पटना पुस्तक मेला आयोजन समिति के प्रवक्ता मुग्धा माटे ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 वां सीआरडी पटना पुस्तक मेला का आयोजन गांधी मैदान में आगामी 2 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच किया जाएगा। इस पुस्तक मेला में देश भर से बड़े-बड़े प्रकाशन समूह भाग लेंगे। पाठकों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था भी की जाएगी।
बताते चलें कि किताब प्रेमियों के बीच में पटना पुस्तक मेला का इंतजार साल भर से किया जाता है। विगत 2 सालों से कोरोना लॉकडाउन के कारण पुस्तक मेला का आयोजन नहीं हो पा रहा था।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

