PATNA- पटना सहित पूरे बिहार में छठ पर्व का जश्न दिखने लगा है। गंगा नदी सहित विभिन्न पोखर और तालाबों में छठ घाट का निर्माण जोर शोर से किया जा रहा है। पटना की की अगर बात करें तो कहीं पर मिथिला पेंटिंग से छठ घाट को सजाया जा रहा है तो कहीं फूलों से सजाया जा रहा है। इसी बीच पटना के कुछ कलाकारों ने एक पेंटिंग बनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है। स्थानीय लोगों की माने तो छठ पर्व को लेकर जबरदस्त पेंटिंग बनाई गई है।
ताजा अपडेट के अनुसार छठ महापर्व के मद्देनज़र कलाकारों और छात्रों ने पटना में 21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई। एक छात्रा ने बताया, "इस पेंटिंग में प्रामाणिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है, हमने इसे हल्दी और फैब्रिक पेंट से बनाया है। इस पेंटिंग को हमने कॉटन के कपड़े पर बनाया है।"
एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ वी पांडे ने कहा है कि हम चाहते हैं कि इस त्योहार का संदेश दुनिया तक पहुंचे। हम इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जमा करेंगे ताकि हर कोई इसके बारे और जानें:

